Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
गंगा दियारा में पतंगोत्सव में शामिल होने गए लोगों को लेकर लौट रही नाव जेनरेटर का चैंबर फटने से डूबी थी। चैंबर फटने से तेज धमाका हुआ तो नाव पर अफरातफरी मच गई। नाव डगमगाई, इससे पानी भरा और नाव गंगा में समा गई।

ये बातें ‘हिन्दुस्तान’ की पड़ताल में सामने आई है। नाव हादसे के वायरल हुए विडियो में भी दिख रहा है कि नाव के गंगा में समाने से पहले काले धुएं का गुबार निकला जो जेनरेटर का चैंबर फटने से हुआ था। विशेषज्ञों से बात करने पर पता चला कि क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने पर जेनरेटर लोड नहीं उठा पाता है। ऐसी स्थिति होने पर नाविक ने जेनरेटर की स्पीड बढ़ाई होगी जिससे चैंबर फट गया। कुछ नाविकों ने बताया कि इस नाव में 20-25 आदमी भी अधिक होते। पर नाव में करीब 70 लोग सवार थे।

http://www.livehindustan.com/news/patna/article1-patna-boat-accident-happened-due-to-generator-blast-667027.html

Category

🗞
News

Recommended