Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित चानन थानाक्षेत्र के जंगलों में बनाई जा रही देसी शराब की भट्टी को पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर ध्वस्त कर दिया।
इस अभियान में चानन पुलिस ,सीआरपीएफ एवं एसटीएफ के सहयोग से सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार, कछुआ,वासकुंड एवं सतघरवा के जंगल में शराब बनाने व बेचने का अवैध धंधा जारी था। आदिवासियों व ग्रामीणों द्वारा जंगलों से महुआ चुनकर शराब तैयार की जा रही थी। आदिवासियों के अलावे अन्य ग्रामीणों तक भी देसी शराब पहुंचाई जा रही थी ।
131 सीआरपीएफ बटालियन बन्नु बगीचा के सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, चानन थाना अध्यक्ष दीपक कुमार,एसटीएफ एसइई दीपक कुमार थे अभियान में शामिल थे।

Category

🗞
News

Recommended