Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
शाहरुख अपनी फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वडोदरा स्टेशन पर शाहरुख को देखते ही भगदड़ मच गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग बेहोश हो गए। बेहोश लोगों में 2 पुलिसवाले भी थे।

शाहरुख ट्रेन से मुबंई से दिल्ली का सफर कर रहे हैं। इस दौरान वह रात 10:30 बजे वडोदरा स्टेशन पहुंचे। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन 10 मिनट रुकी थी। शाहरुख की आने की खबर के कारण स्टेशन में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। भीड़ में कुछ लोगों ने शाहरुख से मिलने और उन्हें एक नजर देखने के लिए ट्रेन का शीशा तोड़ना शुरू कर दिया। पुलिस को स्थिति बेकाबू होते देख लाठी चार्ज करना पड़ा जिसके बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दम घुटने से एक आदमी की मौत हो गई और 4 घायल हुए।


http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-1-dies-as-crowd-goes-berserk-after-shahrukh-khan-arrives-at-vadodara-for-promotion-of-raees--677414.html

Category

🗞
News

Recommended