Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
कलेक्ट्रेट में सोमवार का दिन आपाधापी वाला रहा। सूबे की 17वीं विधानसभा के चुनाव के लिए सबसे अधिक नामांकन दाखिल किए गए। एक के बाद एक सपा, भाजपा और बसपा जैसे बड़े दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए आने का क्रम शुरू हुआ तो समय खत्म होने से ऐन पहले तक चलता रहा। एक दिन में नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 74 नामांकन हुए। इनमें 56 निर्दल उम्मीदवार हैं। इस तरह अब तक 84 उम्मीदवार नौ विधानसभा क्षेत्र से उतर चुके हैं।


http://www.livehindustan.com/news/lucknow/article1-74-candidates-enrolled-in-Lucknow-684813.html

Category

🗞
News

Recommended