Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भारतीय क्रिकेट बोर्ड में बदलाव की सिफारिश करने वाले भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने सोमवार को कहा कि 19 जनवरी के बाद नए प्रशासकों की नियुक्ति के प्रभार संभालने पर बीसीसीआई में चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी।

लोढ़ा ने कहा, '19 जनवरी का इंतजार कीजिए, मेरा मानना है कि जितनी जल्दी उच्चतम न्यायालय प्रशासकों की नियुक्ति करेगा और नए प्रशासक प्रभार संभालेंगे तो चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी।'

उच्चतम न्यायालय ने दो जनवरी को बीसीसीआई और सभी राज्य संघों को लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया था।

सिफारिशों को लागू करने में हुई देरी से बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि ना से देर भली है। बेशक छह महीने का विलंब हुआ लेकिन मुझे लगता है कि इसे ठीक कर लिया जाएगा।'

http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1-justice-r-m-lodha-says-things-to-move-fast-at-bcci-under-sc-administrators-667991.html

Category

🗞
News

Recommended