Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की कुल 69 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। पिछले चार घंटे में 22 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। कई केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और चमोली में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। देहरादून में नेहरू कॉलोनी स्थित मतदेय स्थल में मतदान करने के लिए लोग बूथ के बाहर लाइन में खड़े हैं। देहरादून में कई केंद्रों पर EVM खराबी की भी सूचना आ रही थी, इसलिए मतदान शुरू होने में देरी हुई लेकिन अब व्यवस्था दुरुस्त हो गई है और मतदान जोर-शोर से हो रहा है। युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग घरों से निकलकर वोट डालने के लिए आ रहे हैं। हरीश रावत, खंडूरी, अजय भट्ट, सतपाल महाराज सभी ने अपने वोट डाले हैं।

Category

🗞
News

Recommended