Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन गंगा में डुबकी लगाने वालों को खास लाभ मिलते हैं। कहा जाता है कि इस मास में देवताओं का वास होता है। ऐसे में गंगा घाटों पर मेले भी लगते हैं।

इलाहाबाद में इस दिन के लिए 19 घाटों पर कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। इस स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए गुरुवार से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। मौनी अमावस्या की शुरुआत गुरुवार शाम पांच बजे से ही हो गई है। स्नान का मुहूर्त शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे तक रहेगा। इसलिए पिछले दो दिन से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। परेड में अस्थायी पांच सौ रैन बसेरे बनाए गए हैं। इनमें से तीन सौ शिविरों में श्रद्धालु डेरा डाल चुके हैं। मेले में भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

http://www.livehindustan.com/news/astrology/article1-lakhs-pilgrims-takes-bath-in-ganga-river-in-mauni-amavasya-680238.html

Category

🗞
News

Recommended