Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
नजफगढ़ इलाके में दोस्ती से मना करने पर लड़की को चाकू मारने वाले अमित को गिरफ्तार कराने में उसके पिता ने ही पुलिस की मदद की। अमित के पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। पूनम (बदला हुआ नाम) को चाकू मारकर अमित रिश्तेदारों के यहां छिपा था। अमित और उसके चचेरे भाई बसंत को पुलिस ने रोशनपुरा से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया।

पूनम का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अमित महज 12वीं तक पढ़ा है। दिल्ली पुलिस में तैनात उसके एएसआई पिता ने पुलिस टीम को बताया था कि वह कुछ काम नहीं करता था, उसकी हरकतें भी ठीक नहीं थी। इस कारण पिता ने तीन माह पहले ही उसकी शादी कराई थी। उन्हें लगा था कि शादी के बाद वह सुधर जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
http://www.livehindustan.com/news/ncr/article1-23-year-old-playschool-teacher-was-stabbed-at-least-nine-times-by-amit-in-najafgarh-672295.html

Category

🗞
News

Recommended