Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मेरठ में कारोबारी की हत्या के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को शहर में प्रस्तावित अपनी पदयात्रा रद कर दी। हालांकि स्थानीय नेताओं ने गुरुवार को हुई इस वारदात को देखते हुए पदयात्रा को संपर्क यात्रा में बदल दिया था लेकिन अमित शाह ने पूरा कार्यक्रम रद कर दिया। मेरठ पहुंचे अमित शाह ने कहा कि जिस इलाके में घर के सामने ही एक नौजवान कारोबारी की हत्या कर दी गई हो, उस इलाके में चुनावी संपर्क का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने मृतक कारोबारी अभिषेक के घर पर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

Category

🗞
News

Recommended