Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अमेरिका ने भारतीय पेशेवरों को बड़ा झटका दे दिया है। अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में सोमवार को एच-1बी वीजा में सुधार को लेकर नया विधेयक पेश किया गया। यह विधेयक पारित होता है तो अमेरिका में कंपनियां एच-1बी वीजा देकर विदेशी पेशेवरों को आसानी से नौकरी नहीं दे पाएंगी।

इसका सबसे बड़ा असर भारतीय आईटी कंपनियों पर पड़ेगा।कैलिफोर्निया के सांसद जोए लोफग्रेन ने ‘हाई स्किल्ड इंटिग्रिटी एंड फेयरनेस एक्ट 2017’ (उच्च कुशल निष्ठा एवं निष्पक्षता अधिनियम 2017) विधेयक पेश किया। इसके मुताबिक, एच-1बी वीजा पर बुलाए जाने वाले पेशेवर को 1.30 लाख डॉलर से अधिक के वेतन पर ही नियुक्त किया जाएगा।
http://www.livehindustan.com/news/international/article1--donald-trumps-new-executive-order-on-h1b-visas-686788.html

Category

🗞
News

Recommended