Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
कानपुर के जाजमऊ इलाके में बुधवार को निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने मलबे से पांच शव निकाले थे। वहीं गुरुवार सुबह मलबे से एक और शव निकाला गया है। बताया जा रहा है कि जो निर्माणाधीन इमारत गिरी है वह समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष महताब आलम की है। पुलिस ने सपा नेता महताब आलम और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं अभी भी 30 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
view-source:http://www.livehindustan.com/news/uttarpradesh/article1-6-dead-in-under-construction-building-collapsed-in-jajmau-kanpur-fir-filed-against-sp-leader-688091.html

Category

🗞
News

Recommended