Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
औरंगाबाद। संवाद सूत्र। औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित ढिबरा थाना के छुछिया गांव में बुधवार को एसपी के नेतृत्व में टीम पहुंची। यहां एसपी डॉ. सत्य प्रकाश शिक्षक की भूमिका में नजर आए और बच्चों की क्लास भी ली। बच्चों से एबीसीडी और अन्य जानकारियां उन्होंने ली और जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया। यहां बच्चों को स्कूल से बाहर देख कर एसपी ने अचानक उनकी क्लास लगाई। एसपी के द्वारा पूछने पर बच्चों ने जानकारी दी कि स्कूल बंद कर शिक्षक चले गए हैं। दोपहर एक बजे ही स्कूल बंद होने पर एसपी ने पीपल के पेड़ के नीचे ही बच्चों की क्लास सजाई। सवाल जवाब करते हुए एसपी ने बच्चों से पूछा कि वह क्या बनना चाहते हैं। हालांकि किसी ने कोई जवाब नहीं दिया जिस पर एसपी ने कहा कि बच्चों को मार्गदर्शन की दरकार है। सवालों के जवाब बच्चों ने दिए जिस पर एसपी ने कहा कि थोड़ी सी मेहनत से यह बच्चे अच्छे परिणाम ला सकते हैं। इस अवसर पर एएसपी अभियान राजेश कुमार भारती सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


http://m.livehindustan.com/news/patna/article1-government-school-got-off-the-tree-decorated-sp-class-696873.html

Category

🗞
News

Recommended