Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
कल रामपुर में अखिलेश यादव की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर थी लेकिन इसी बीच भीड़ पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। चारों तरफ भगदड़ मच गई। देखते ही देखते यहां का पूरा नजारा ही बदल गया। कोई जमीन पर गिर गया तो किसी ने समाजवादी पार्टी के झंडे से खुद को ढ़क लिया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने मधुक्खियों से निजात पाने के लिए धुआं भी किया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। मधुक्खियों के हमले को लेकर सपा नेता आजम खां ने पुलिस पर निशाना साधा और इसे विरोधी साजिश करार देते हुए कहा कि विरोधी गुलेल से मधुमक्खियों के छत्ते पर निशाना लगा रहे थे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सीएम के कार्यक्रम से पहले मधुमक्खियों के हमले पर डीएफओ से जवाब तलब किया गया है। डीएम ने इस पूरे मामले की जांचकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि मधुमक्खियों के छत्ते पर गुलेल किसने चलाई थी।

Category

🗞
News

Recommended