Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
चौंकिए मत। ये पीएम नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल मोदी है। वेश भूषा और पहनावे से मोदी जैसे दिखने वाले इस शख्स का नाम यूं तो अभिनंदन पाठक है लेकिन उन्हें लोग नंदन मोदी कहकर बुलाते हैं। वो जहां भी जाते हैं उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा हो जाती है तो आस पास से गुजरने वाले लोग उन्हें देखकर खुद ब खुद रूक जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ जब नंदन मोदी शाहजहांपुर पहुंचे। मोदी के हमशक्ल नंदन मोदी यहां किसी काम के लिए डीएम से मुलाकात करने पहुंचे थे। उनके यहां आते ही देखने वालों का तांता लग गया। नंदन मोदी ने बकायदा एक भारतीय नमो सेवा दल का गठन भी किया है जिसके वह राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। नंदन मोदी बताते हैं कि मोदी के प्रति समर्पण के कारण ही उन्होंने घर से दिल्ली तक साइकिल से सफर किया।

Category

🗞
News

Recommended