Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ऑडी कार ड्राइवर फरार हो गया।

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के पास हुआ। हादसा की तस्वीरें को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑडी कार और ऑटो में टक्कर काफी जोरदार हुई होगी। एक तरफ जहां ऑटो के परखच्चे उड़ गए , वहीं ऑडी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

http://www.livehindustan.com/news/ncr/article1-4-died-and-2-injured-in-accident-between-audi-car-and-auto-in-ghaziabad-681426.html

Category

🗞
News

Recommended