Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने मंगलवार को यूपी चुनाव के बाद नई पार्टी बनाने की बात की। उन्होंने इटावा में बोलते हुए कहा, 11 मार्च को नतीजे आएंगे, उसके बाद हम पार्टी बनाएंगे।'

शिवपाल ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद नुमाइश पंडाल में आयोजित जनसभा में यह ऐलान किया। शिवपाल यादव ने कहा कि जो चाहे मुझसे ले लो लेकिन नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। मरते दम तक नेताजी के साथ रहेंगे और उनका आदेश मानेंगे। उन्होंने कहा कि मेहरबानी हो गई कि टिकट दे दिया नहीं तो फिर निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ता।
http://www.livehindustan.com/news/up-election/article1-shivpal-yadav-says-will-form-new-party-after-11-march-685486.html

Category

🗞
News

Recommended