Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी का पता 30 साल की उम्र से पहले या फिर रजोनिवृत्ति के दौरान ही लगा लिया जाए तो फ्रैक्चर की समस्या से बचा जा सकता है। बोन फ्रेजिलिटी (हड्डियों की कमजोरी) एक गंभीर स्थिति है, जो महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ प्रभावित करती है। इसके कारण हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है।

वर्तमान में इस रोग की पहचान 65 वर्ष के आसपास की जाती है और तब तक शरीर पर्याप्त हड्डियों का घनत्व और ताकत खो चुका होता है। अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक कार्ल जेप्सन ने बताया, हड्डियों की कमजोरी को एक गंभीर रोग माना गया है।
http://www.livehindustan.com/news/health-news/article1-bone-investigatio-may-be-helpful-to-keep-away-fracture-during-menopause-686132.html

Category

🗞
News

Recommended