Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी करन मेहरा के समर्थन में आयोजित जन सभा में कहा कि राज्य की जनता विकास के मुद्दे पर ही वोट देगी। कांग्रेस के शासन में हुए विकास कार्यों को देखते हुए पार्टी को हर क्षेत्र में समर्थन मिल रहा है।

गुरुवार को रानीखेत के खड़ी बाजार में हुई चुनावी सभा में रावत ने कहा कि मुद्दों पर आधारित चुनाव लड़ने के लिए वह हर दल को चुनौती देने को तैयार हैं। भाजपा को भी षड़यंत्र की राजनीति के बजाए मुद्दों को लेकर राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने कहा मोदी की उद्योगपति पोषित नीतियों का आम जनता को कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में राज्य की जनता फिर से कांग्रेस से आस लगाए हुए हैं। इस चुनाव में फिर से जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। चुनाव के बाद राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी करन मेहरा ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Category

🗞
News

Recommended