Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अगर आपको बहुत गुस्सा आता है और आप बहुत अधिक तनाव में रहते हैं तो सुनहला और मोती आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रत्न हैं। कहा जाता है कि सुनेला पुखराज का उपरत्‍न है। कहा जाता है कि अगर इसे पहन लिया जाए तो पुखराज के सभी फायदे आपको मिलते हैं। यह धन और सम्‍मान में वृद्ध‍ि भी करता है और इसको पहनने से आर्थिक संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं सुनेला और मोती पहनने के फायदों के बारे में:

दरअसल बुरे ग्रह हमारी प्रकृति और भाषा पर प्रभाव डालते हैं। कहा जाता है कि अगर गुरु ग्रह के उपाय किए जाएं तो धैर्य के साथ-साथ अच्छी भाषा भी मिलती है। यही नहीं इससे व्यक्ति का गुस्सा भी शांत होता है और वह तनाव से मुक्त हो जाता है। गुरु ग्रह को प्रबल करने के लिए सुनेला पहनना चाहिए। इसे सीधे हाथ की इंडेक्स फिंगर में गुरुवार को पहनना चाहिए।

http://www.livehindustan.com/news/astrology/article1-sunhela-pearl-may-reduce-anger-keep-you-calm-718937.html

Category

🗞
News

Recommended