Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सीएम हरीश रावत ने भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य के गढ़ में शुक्रवार को सभा की। रावत ने क्षेत्र का विकास अवरूद्ध होने का ठीकरा यशपाल के सर मढ़ा। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी सरिता आर्या को समर्थन देने का आह्वान किया और कहा कि इस बार क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

रावत ने कहा कि सरिता ने विधायक रहते कई बार विकास योजनाएं उनके समक्ष लाईं, लेकिन भाजपा में शामिल हुए मंत्री मंडल के सदस्य ने इसका हमेशा विरोध किया। रावत ने कहा कि देश के पीएम सहित पूरा केंद्रीय मंत्री मंडल उनके पीछे पड़ा है, लेकिन उनके पास आम जनता का समर्थन है। सीएम ने अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि को रखते हुए कहा कि वे जानते हैं गरीबी क्या होती है। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं का ब्योरा रखा।

Category

🗞
News

Recommended