Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर पर न सिर्फ अच्छी शुरुआत के लिये निर्भर है बल्कि वह यह भी चाहता है कि यह सलामी बल्लेबाज अपने बल्ले से रविचंद्रन अश्विन को भी जवाब दे, जिसके लिये उन्होंने अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है।

वॉर्नर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'अश्विन जैसे खिलाड़ियों के लिये मेरे दिल में पूरा सम्मान है। वह बल्लेबाज की तरह सोचता है और मुझे उसके खिलाफ अनुशासित होकर खेलना होगा। मैंने उसके लिये रणनीति बनायी है। मुझे उसके मजबूत पक्षों को ध्यान में रखकर उसके खिलाफ बल्लेबाजी करनी होगी। वह मेरे लिये पूरी तरह तैयार होगा और हम दोनों को परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन करना होगा। यह हम दोनों के लिये जबर्दस्त मुकाबला होगा।
http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1-australian-strategy-for-test-series-against-india-david-warne-is-focusing-on-r-ashwin-705893.html

Category

🗞
News

Recommended