Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर देव पटेल को फिल्म 'लॉयन' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए 'बाफ्टा' 2017 का (British Academy Film Awards) अवॉर्ड मिला है। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'ला ला लैंड' को मिला है।

फिल्म 'लॉयन' भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई बिजनेमैन सरू ब्रिरले (Saroo Brierley) की जिंदगी पर लिखी किताब 'अ लॉन्ग वे होम' पर आधारित है। फिल्म में देव ने ब्रिरले का रोल किया था। ब्रिरले बचपन में अपनी मां से ट्रेन में बिछड़ गए थे जिन्हें बाद में ऑस्ट्रेलियाई पति-पत्नी ने गोद ले लिया था। फिर 25 साल बाद ब्रिरले ने गूगल अर्थ की मदद से सरू से अपनी मां को ढूंढा और भारत आकर उनसे मुलाकात की।
http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-la-la-land-wins-best-film-and-dev-patel-triumphs-best-supporting-actor-in-baftas-2017-702311.html

Category

🗞
News

Recommended