Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
यूपी के पीलीभीत में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ महिला को खेत से खींचकर कर जंगल में ले गया। महिला को जंगल की तरफ खदेड़कर ले जाते देख राहगीरों ने शोर मचाया लेकिन बाघ के हमले की शिकार महिला को न बचा सके और उसकी मौत हो गई।

घटना यूपी के पीलीभीत की है। यहां के माला रेंज के बनकटी जंगल में मेवातपुर गांव की कलावती (55 साल) घर से जंगल किनारे खेत से घास लेने जा रही थी। तभी बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया। बाघ महिला को खेत से खींचकर जंगल में ले गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से महिला की लाश जंगल से बाहर निकाली गई। इस घटना के बाद आस पास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

http://www.livehindustan.com/news/article/article1-tiger-killed-a-woman-in-jungle-706913.html

Category

🗞
News

Recommended