Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सिद्धार्थनगर जिले के दुफेड़िया गांव में सोमवार को फिल्म ‘शोले की याद ताजा हो गई। जैसे ‘शोले में वीरू बसंती से शादी की मांग मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था वैसे ही गांव की एक लड़की मोबाइल दिलवाने की मांग को लेकर 60 फीटे ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देने लगी। तीन घंटे तक जद्दोजहद के बाद परिजन मोबाइल दिलवाने को तैयार हुए जिसके बाद युवती टावर से नीचे उतरी।

इटवा थाना क्षेत्र के दुफेड़िया गांव निवासी मारूफ की पुत्री रूबीना (18) कई दिनों से घरवालों से अपने लिए मोबाइल मांग रही थी। परिजन मोबाइल खरीदने को तैयार नहीं हुए तो सोमवार को रूबीना घर से निकलकर गांव के अवधेश मिश्र के मकान के सामने लगे 60 फीट के ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। साथ ही मोबाइल न मिलने पर कूद कर जान देने की धमकी देने लगी।
http://www.livehindustan.com/news/gorakhpur/article1-girl-went-up-to-the-tower-for-mobile-693588.html

Category

🗞
News

Recommended