Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
ब्रिटिश गायिका अडेल 59वें ग्रैमी अवार्ड्स के दौरान पांच अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहीं, जबकि जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट बियॉन्से नोल्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया। समारोह में कुछ ऐसे लोग भी मौजूद थे जिन्होंने अपने अभिनय, भाषण और ड्रेसिंग स्टाइल से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करने में बिल्कुल संकोच महसूस नहीं किया।

अडेल ने रविवार को स्टेपल्स सेंटर में आयोजित समारोह का आगाज अपने गानों से किया। उन्होंने सभी टॉप अवॉर्ड अपने नाम किए '। अडेल ने 'रिकॉर्ड ऑफ द ईयर', 'एल्बम ऑफ द ईयर' और 'सांग ऑफ द ईयर' श्रेणी का अवॉर्ड जीतने के साथ ही बेस्ट पॉप सिंगर में सिंगल परफॉर्मेंस और बेस्ट वोकल एल्बम अवार्ड भी जीता।

http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-grammy-awards-2017-beyonce-and-adele-were-the-attraction-of-that-night-703677.html

Category

🗞
News

Recommended