Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
ये है झारखंड का देवघर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बै्द्यनाथ धाम। यह भगवान शंकर के द्वादश ज्योर्तिलिंगों में नौवां ज्योर्तिलिंग है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करने आते हैं। भगवान शिव के सबसे प्रिय महीने सावन में तो यहां का नजारा देखते ही बनता है। इस दौरान यहां लाखों की भीड़ होती है। कमोबेश यही स्थिति महाशिवरात्रि पर भी होती है। महाशिवरात्रि पर मंदिर की भव्य साज सज्जा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक यह ज्योर्तिलिंग लंकापति रावण द्वारा यहां लाया गया था। शिव पुराण के अनुसार शिवभक्त रावण ने अपनी कठोर तपस्या से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनसे वरदान मांगा था।
http://www.livehindustan.com/page/mahashivratri/1

Category

🗞
News

Recommended