Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मुख्यालय के खटकना पुल के पास एक बाइक में आग लग गई। इसमें बाइक सवार एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे व्यवसाई जगदीश जोशी अपनी बाइक की मरम्मत करने मैकेनिक के पास पहुंचे। मैकेनिक बाइक को जांच के लिए टेस्ट ड्राइव पर ले गया। कुछ ही दूरी पर खटकना पुल के पास बाइक में धमाके के साथ आग लग गई।

मैकेनिक ने चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। पलक झपकते ही बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू कर लिया। तब तक बाइक पूरी तरह डैमेज हो चुकी थी। मैकेनिक ने बताया कि बाइक में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। फिलहाल बाइक मालिक ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।

Category

🗞
News

Recommended