Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
उत्तर प्रदेश के सियासी रण में इस राज्य के कोटे से केंद्रीय मंत्री बने राजनेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। बड़ा राज्य होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में सबसे ज्यादा मंत्री उत्तर प्रदेश से ही हैं। भाजपा ने अपने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों को जिताने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मगर केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले उत्तर प्रदेश कोटे के सांसदों की जिम्मेदारी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। यहां तक कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वाराणसी से सांसद हैं।

http://www.livehindustan.com/news/up-election/article1-narendra-modi-rajnath-singh-and-many-more-cabinet-ministers-destiny-depends-on-up-polls-2017-706417.html

Category

🗞
News

Recommended