Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरे दिन वाराणसी में हैं। उन्होंने आज रामनगर से शास्त्री चौक तक 800 मीटर तक का खुली गाड़ी से सफर किया। इसके बाद उन्होंने शास्त्री चौक पर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर वे यहां से पैदल ही शास्त्री के पैतृक घर गए।

लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक घर पहुंचकर पीएम मोदी ने उनकी तमाम तस्वीरें देखीं और फिर बैठकर शास्त्री‍ जी के जीवन पर आधारित भजन सुने। अब पीएम वापस अपनी गाड़ी पर सवार होकर जा रहे हैं। इसके बाद पीएम रोहनिया जाकर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस समय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा से उनके पैतृक आवास पैदल जा रहे थे, उस समय वहां मौजूद लोगों ने उनपर पुष्प वर्षा की।
http://www.livehindustan.com/news/up-election/article1-live-updates-pm-modi-mega-show-in-varanasi-for-up-election-729016.html

Category

🗞
News

Recommended