Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पीएम मोदी के श्मशान-क्रबिस्तान और दिवाली-रमजान वाले बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। कांग्रेस नेता केसी मित्तल ने कहा कि वो पीएम के बयान पर चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार को रैली संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "गांव में कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बनना चाहिए। रमजान में बिजली मिलती है तो दीवाली में भी मिलनी चाहिए। होली में बिजली मिलती है तो ईद पर भी मिलनी चाहिए। कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। धर्म और जाति के आधार पर बिल्कुल नहीं।"

http://www.livehindustan.com/news/national/article1--pm-modi-says-if-there-is-electricity-during-ramzan-it-should-be-available-on-diwali-too-711696.html

Category

🗞
News

Recommended