Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पाकिस्तान में सोमवार शाम को पंजाब विधानसभा के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में लाहौर के डीआईजी यातायात मोबिन अहम और एसएसपी जाहिद गोंदल, डीएसपी परवेज बट शामिल हैं। करीब 58 लोग घायल हुए हैं।

लाहौर के पुलिस अधिकारी अमीन वैंस ने कहा कि हमला माल रोड में विधानसभा के चेयरिंग क्रास गेट पर हुए हमले में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। गेट पर सैकड़ों केमिस्ट और दवा कंपनियों के प्रतिनिधि कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वैंस के मुताबिक, जैसे ही मोबिन हड़ताल खत्म करने का ऐलान करने वाले थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार स्टेज के पास पहुंच गया और धमाका कर दिया।

http://www.livehindustan.com/news/international/article1-pakistan-10-killed-60-hurt-as-suicide-bomber-hits-mall-road-in-lahore-703006.html

Category

🗞
News

Recommended