Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
लाठियों की तड़तड़ाहट और अबीर-गुलाल के घुमड़ते बादलों के बीच सोमवार को बरसाना की रंगीली गली में द्वापर युगीन होली साकार हो उठी। परंपरातगत वेशभूषा में हुरियारियों ने घंटों नंदगांव के हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं तो हुरियारे भी इन वारों को अपनी ढालों पर रोकते रहे। हंसी-ठिठोली और तकरार के बीच नृत्य ने हर किसी को मन मोह लिया। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु लठमार होली के इस दृश्य की एक झलक पाने के लिए पल-पल बेताब रहे।

http://www.livehindustan.com/news/uttarpradesh/article1-unique-picture-of-latthmar-holi-celebration-in-mathura-729950.html

Category

🗞
News

Recommended