Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में चूरन वाले नोट डालने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद ईशा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ईशा ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक मीडिया में घटना के आने के बाद ही संगम विहार स्थित अपने दूसरे घर में छिपा हुआ था। पुलिस उसके दोस्तों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंची है। पुलिस के अनुसार आरोपी का वसंत विहार में भी घर था। आरोपी ईशा को गुरुवार को पुलिस ने संगम विहार से गिरफ्तार किया।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-fake-rs-2000-notes-dispensed-from-sbi-atm-one-arrested-716005.html

Category

🗞
News

Recommended