Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवमंदिर लघुकेदार सल्डमहादेव में श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना, जलाभिषेक के लिए आना शुरू हुआ. दोपहर तक मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। शाम तक इसी तरह भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में रहने की उम्मीद है।

काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर सल्डमहादेव स्थित पौराणिक शिवमंदिर में नैनीडांडा धुमाकोट क्षेत्र के साथ ही गढ़वाल व अल्मोड़ा के दुसांद इलाके तथा रामनगर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। देवलगढ़ व पाटली नदी के संगम पर स्थित लघुकेदार सल्डमहादेव क्षेत्र का प्रसिद्ध शिवमंदिर है।

Category

🗞
News

Recommended