Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सीपीआई माओवादी रिजनल कमेटी के सचिव कान्हू मुंडा उर्फ मंगल ने बुधवार दोपहर गुड़ाबांधा में एसएसपी टी. मैथ्यू के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करनेवालों में कान्हू के अलावा फोगड़ा मुंडा, चुनु मुंडा, भोगलू सिंह सरदार, जीतेन सिंह सरदार, शंकर मुंडा और उसकी पत्नी काजल मुंडा शामिल हैं। आत्मसमर्पण के बाद एसएसपी ने कहा कि 22 साल बाद गुड़ाबांधा नक्सल मुक्त हुआ है। अब इस क्षेत्र में मुक्त रूप से विकास होगा।

बिना हथियार के पहुंचे थे नक्सली : गुड़ाबांधा के जियान स्थित कोसापलिया फुटबॉल मैदान में बने मंच पर बिना हथियार और बिना वर्दी के कान्हू मुंडा और उसके दस्ते के सदस्यों के आते ही पुलिस के अधिकारियों ने उनका स्वागत गुलदस्ता और माला पहनाकर किया। मंच पर ही उन लोगों ने तस्वीरें खिंचवाई और वहीं आयोजित भोज-भात में भी शामिल हुए।

Category

🗞
News

Recommended