Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
दिल्ली के संगम विहार इलाके स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम से नकली नोट निकले हैं। खास बात यह है कि एटीएम से निकले दो-दो हजार रुपये के इन नोटों पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। पुलिस के अनुसार इस तरह के नोट स्थानीय दुकानों में चूरन के पैकेट में मिलते हैं।

इस मामले में पीड़ित रोहित ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद सभी नोटों को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। संगम विहार में रहने वाले रोहित के दोस्त विनोद यादव, जो पेशे से वकील हैं ने बताया कि रोहित ने जब उन्हें एटीएम से फोन कर घटना के बारे में बताया तो उन्हें यह मजाक लगा। वह रोहित से मिले और जब उन्होंने भी ये नोट देखे तो उनको भी समझ नहीं आया कि क्या किया जाए।



http://www.livehindustan.com/news/national/article1-rs-2000-fake-chooran-note-out-from-sbi-atm-713671.html

Category

🗞
News

Recommended