Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भूकंप आने के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए उत्तराखंड के नौ जिलो में बुधवार को दूसरे चरण की मॉकड्रिल चल रही है। मॉकड्रिल के तहत देहरादून में भी आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय रहा।

मॉकड्रिल के तहत भूकंप आने के बाद रुद्रप्रयाग में घायल हुए लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से देहरादून परेड ग्राउंड लाया गया। यहां से घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजा गया। इससे पहले भूकंप को लेकर हो रही मॉकड्रिल के लिए देहरादून परेड ग्राउंड को कंट्रोल रूम बनाया गया था। मॉकड्रिल के तहत जारी सूचना के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु चमोली में बताया गया। देहरादून में कंट्रोल रूम में आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी भी पहुंचे हैं। वह तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। अमित नेगी ने कहा कि मॉकड्रिल में कुछ कमियां रही हैं। अभ्यास एक निरंतर प्रकिया है। इसे सुधारा जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended