Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जिले में आज महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शहर के शोभिया मंदिर, साहेबकोठी शिव मंदिर, पाताल पूरी शिवमंदिर और हरिश्चन्द स्टेडियम स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर की अराधना करने के लिए भारी भीड़ है। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शहर के हर शिवालय गूंज उठे हैं। इस पावन दिन पर भगवान शंकर को जल, बेलपत्र , दूध आदि चढ़ाए जाने की पौराणिक परंपरा है। वहीं सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है।

Category

🗞
News

Recommended