Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में अवध और बुंदेलखंड के 12 जिलों की 53 विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। महोबा में सपा और बसपा समर्थकों के बीच गोलीबारी हुई है। सपा उम्मीदवार सिद्धगोपाल साहू के बेटे साकेत साहू सहित तीन लोगों को गोली लगी जिसके बाद गंभीर हालात में दोनों को अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह नौ बजे तक यूपी के इलाहाबाद में 10.3 फीसदी, फतेहपुर में 9.8, ललितपुर में 9 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से रायबरेली जिले के सदर विधानसभा 180 के बूथ संख्या 256 में 2 घंटे विलंब से शुरू हुआ। इन 53 विधानसभा सीटों पर कुल 680 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 61 महिला उम्मीदवार हैं।

http://www.livehindustan.com/news/up-election/article1-up-election-2017-live-updates-voting-for-fourth-phase-715107.html

Category

🗞
News

Recommended