Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली बार ऐसे बैक्टीरिया की सूची तैयार की है जिन पर एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर (सुपरबग) हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि यह 12 बैक्टीरिया मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं और इनके कारण हर साल लाखों लोगों की जान जाती है।

इस सूची को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, ताकि इनसे मुकाबले के लिए नई एंटीबायोटिक दवाएं तैयार की जा सकें। इस सूची में शामिल कुछ बैक्टीरिया ऐसे हैं जो अस्पताल में भर्ती कमजोर मरीजों के खून में जानलेवा संक्रमण फैला सकते हैं। विशेषज्ञ कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि कुछ संक्रमणों का इलाज मौजूदा एंटीबॉयोटिक से संभव नहीं होगा। ऐसे में सामान्य संक्रमण भी जानलेवा हो जाएंगे। डब्ल्यूएचओ की डॉक्टर मैरी पॉल कीनी का कहना है कि इस सूची का मकसद लोगों में सुपरबग के प्रति डर पैदा करना नहीं है।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-these-12-superbugs-pose-the-greatest-threat-to-human-health-who-says-721175.html

Category

🗞
News

Recommended