Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बॉलीवुड में एक बड़े परिवार में पैदा हुए संजय दत्त ने कई ऐसी गलतियां की, जिससे उनके परिवार को बहुत शर्मिंदा होना पड़ा। लेकिन यदि आपको लगता है कि जवानी में ही अपने कारनामों से संजू ने अपने परिवार को दुखी किया तो आप गलत हैं। क्योंकि उन्होंने अपने बचपन में भी ऐसी कई गलतियां की, जिससे उनके परिवार को लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा।

खुद एक इंटरव्यू में संजू ने बताया कि जब एक बार वो अपने माता-पिता के साथ लंदन गए हुए थे तो वहां पर उन्हें एक चीज पसंद आ गई। बहुत मांगने पर भी उनके पापा सुनील दत्त ने उन्हें वह चीज नहीं दी। उसी समय संजू के पापा और मां को किसी के साथ मीटिंग करने जाना था, इसलिए उन्होंने फटाफट शॉपिंग खत्म की ताकि वह तय समय पर मीटिंग के लिए पहुंच सके।

http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-when-sanju-baba-publicly-embarressed-his-parents-suniel-dutt-and-nargis-715642.html

Category

🗞
News

Recommended