Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
गढ़वाल मंडल के सात जिलों में मंगलवार को भूकंप की मॉक ड्रिल की जा रही है। चमोली में 7.2 तीव्रता के भूकंप की सूचना पर आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हो गया है। देहरादून से लेकर गढ़वाल के विभिन्न इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

भूकंप को लेकर प्रसासन और आपदा की टीम ने देहरादून में मॉकड्रिल की। टीम क्रोस रोड माल और ओल्ड सर्वे रोड भागीरथी अपार्टमेंट पहुंची। प्रशासन, फायर ब्रिगेड, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरफ की संयुक्त टीम ने राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इसके लिए पहले ही अलर्ट जारी किया गया था।

Category

🗞
News

Recommended