Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मोटापे से परेशान लोगों के लिए यह खबर कुछ राहत पहुंचा सकती है। हॉलैंड में हुए एक शोध में कहा गया है कि रोजना व्यायाम करने वाले अत्यधिक मोटे लोगों में हृदयाघात होने का खतरा न के बराबर होता है। इस शोध में पाया गया है कि मध्यम उम्र में व्यायाम का नियम बनाने वालों के लिए मोटापा परेशानी का सबब नहीं रह जाता है।
रोटडम स्थित इरासमस यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में हुए शोध में दावा किया गया है कि मोटे लोग स्वस्थ भी हो सकते हैं, जरूरी नहीं कि मोटापे का संबंध हमेशा बीमारी से हो। विशेषज्ञों का कहना है कि शारीरिक बनावट से इतर नियमित व्यायाम से दिल का दौरा या आघात का खतरा न के बराबर रह जाता है।

http://www.livehindustan.com/news/lifestyle/article1-holland-researchers-found-stroke-risk-may-reduce-after-daily-exercise-723893.html

Category

🗞
News

Recommended