Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सोहसराय थाना क्षेत्र के सत्रह नंबर मोड़ के पास सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े कैश वैन के गार्ड व कर्मी को गोली मारकर 20 लाख रुपये लूट लिये। एनएच 31 पर हुई इस घटना में रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव निवासी गार्ड बृजनंदन प्रसाद सिंह व कर्मी बिहारशरीफ के मंसूरनगर मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार वर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद गार्ड की बंदूक भी छीन ली। हालांकि बाद में थोड़ी दूर से पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली है। हालांकि एसपी कुमार आशीष ने लूट की घटना से इनकार किया है।

http://www.livehindustan.com/news/biharshariff/article1-nalanda:-Two-men-of-cash-van-shot-dead--718376.html

Category

🗞
News

Recommended