Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जवाहर नगर में 2 महीनें से पानी नही आ रहा है। परेशान महिलाओं व क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी दफ्तर के सामने बैठ गई।

धरने पर बैठी महिलाओं ने बताया कि जवाहर नगर में पिछले दो माह से पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पायी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो वह जल संस्थान दफ्तर में तालाबदीं को मजबूर होंगे। उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से क्षेत्र में कर्मचारियों को भेजकर पेयजल लाइन दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी नहीं आने से क्षेत्र के लोग पीने तक के पानी के मोहताज हो गए हैं। दूसरे कामों के लिए टैंकर से पानी खरीदा जा रहा है। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended