Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
संस्थापक दिवस (जेएन टाटा की जयंती) की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम को टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जैसे ही बटन दबाया, पूरा जमशेदपुर टिमटिमाती रोशनी के साथ परीलोक में तब्दील हो गया। विशेषकर 238 एकड़ में फैला जुबली पार्क तो स्वर्ग की तरह लग रहा है। जमशेदजी नुशरवानजी टाटा की 178वीं जयंती पर टाटा स्टील द्वारा जुबली पार्क सहित शहर के सभी छोटे-बड़े पार्कों, सड़कों और मुख्य इमारतों में बिजली की अद्भुत सजावट की गई है। जमशेदपुर में ऐसी इंद्रधनुषी छटा हर साल मार्च के पहले सप्ताह में देखने को मिलती है। इसे देखने के लिए शाम में दूर-दूर से लाखों की संख्या में लोग आते हैं। यह नजारा पांच मार्च तक दिखेगा।

Category

🗞
News

Recommended