Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जिले के सभी बैंकों में मंगलवार को ताले लटके रहे। अपनी मांगों के समर्थन में सभी बैंककर्मी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंककर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर फेडरेशन के डिप्टी जोनल सेक्रेट्री डीपी राघवंशी ने मंगलवार को बताया कि सरकार के श्रमिक विरोधी नीति और आउट सोर्सिंग के विरोध में राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय हड़ताल की गयी है। इसके अलावा नोटबंदी के दौरान किए गए ओवरटाइम काम के भी भुगतान की मांग में है। मांग नहीं माने जाने पर आगे भी आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल के दौरान बैंकों में ताले लटके रहने के कारण एटीएम के पास लोगों की भीड़ रही। अस्पताल चौक, अंबेर चौक, पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास वाले एटीएम में पैसे खत्म होने की आशंका में लोगों के बीच आपा धापी मची रही।

Category

🗞
News

Recommended