Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
रानीखेत रोड स्थित आमडंडा में अतिक्रमण हटाने का लोगो ने विरोध किया। डीएफओ आवास के बाहर हंगामा कर गरीबों को परेशान करने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को आमडंडा व उससे सटे गांव के लोग रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा के दफ्तर पहुंचे। डीएफओ के नहीं मिलने पर लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि रामनगर वन प्रभाग ने गुरुवार को आमडंडा के पास बने दुकानों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। इससे लोगों की रोजी रोटी छीन गई है। उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वही आक्रोशित लोगों को समझने आए वन कर्मियो से तीखी झड़प भी हुई। हालांकि बाद में कोतवाल ने लोगों को शांत कराया। इस मौके पर मदन बिष्ट, भूपेंद्र ख्याति, चन्दन बिष्ट, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended