Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सरधना के दबथुवा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को ईख में फेंक दिया गया। मृतक कंकरखेड़ा के जिटौली का रहने वाला अनुज था। परिजनों के मुताबिक जिटौली में देवी जागरण में शामिल होने के बाद अनुज बाइक से कहीं निकल गया और रातभर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसकी लाश दबथुवा में बहादुरपुर मार्ग स्थित ईख के खेत में पड़ी मिली। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या के खुलासे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया है। मौके पर पहुंचे सीओ सीपी सिंह परिजनों को समझाने में लगे हुए हैं। परिजनों ने किसी भी रंजिश से साफ इनकार किया है। अनुज गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। अनुज की बाइक मौके से गायब मिली है। उसके पास से मोबाइल भी नहीं मिला है। आशंका है कि सुबूत नष्ट करने के लिए मोबाइल हत्यारोपी साथ ले गए।



गठरी में मिली लाश

दबथुआ गांव में सवेरे ग्रामीणों ने खेत में एक गठरी पड़ी देखी। उस पर मक्खियां लग रही थीं। शक होने पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने गठरी खोली तो युवक की लाश देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। लाश के गले में रस्सी बंधी हुई थी और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। लोगों ने लाश मिलने की जानकारी सरधना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और शव की शिनाख्त अनुज के तौर पर की।

Category

🗞
News

Recommended