Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सेना में सहायक व्यवस्था के बेजा इस्तेमाल को लेकर एक स्टिंग वीडियो के वायरल होने के बाद बैरक में मृत मिले केरल के एक जवान के शव का शनिवार को फिर से पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया गया। जवान के परिजन ने उसके निधन पर आशंका जताते हुए फिर से पोस्टमार्टम की मांग की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोल्लम जिले के इझूकोन के कुरूवेलिल के रहने वाले 33 वषीर्य जवान रॉय मैथ्यू का यहां गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नए सिरे से पोस्टमार्टम किया गया। उसका शव आज सुबह ही विमान से यहां लाया गया था। महाराष्ट्र के नासिक की देवलाली छावनी में गुरूवार को मैथ्यू का शव एक खाली पड़ी बैरक में छत से लटकता मिला था।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-family-of-kerala-soldier-who-alleged-harassment-refuse-to-accept-his-body-726073.html

Category

🗞
News

Recommended